रामनगर में दिखी योग दिवस की अद्भुत झलक! बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक… जब सबने एक साथ मिलकर साधा शरीर और मन
रामनगर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम कोसी बैराज पर हुआ, जहाँ स्थानीय समिति के तत्वावधान में सैकड़ों लोगों ने योगासन कर निरोग रहने का संकल्प लिया। डॉक्टरों ने योग को जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।