LPG संकट के बीच इंडक्शन चूल्हों की लूट, खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
एलपीजी सिलिंडर की कमी के बीच इंडक्शन चूल्हों की मांग तेजी से बढ़ गई है और कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। हालांकि इंडक्शन चूल्हा खरीदते समय पावर रेटिंग, साइज, टेंपरेचर कंट्रोल, सेफ्टी फीचर्स और ब्रांड जैसे पहलुओं पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, वरना बिजली का बिल और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं।