इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा था मरीज, लेकिन मिल गए थप्पड़-घूंसे; मुंह से खून निकला तो मचा हंगामा
लखीमपुर जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात एक मरीज के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया। परिजनों का आरोप है कि बेहोशी की हालत में हाथ-पैर चला रहे मरीज को स्टाफ नर्स ने थप्पड़ और घूंसों से पीटा, जिससे उसके मुंह से खून निकल आया। शिकायत के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ।