बुजुर्गों को बनाता था निशाना, अब पुलिस ने धर दबोचा; पढ़ें फतेहपुर की सनसनीखेज खबर
फतेहपुर में एक बुजुर्ग से नोटों की गड्डी बदलकर धोखाधड़ी करने वाले शातिर अपराधी रोहित सिंह को गाजीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 23,000 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी पर 15 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।