Video: दिवाली के लिए तैयार पटाखों में धमाका, घर हुआ तहस-नहस, देखें कितना नुकसान हुआ
बताया जा रहा है कि मकान इसरार नामक व्यक्ति का है, जिसने अपने मकान की छत पर पुराने पटाखे धूप में सुखाए थे। रविवार दोपहर में इन पटाखों में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।