हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री पर बवाल: महापंचायत के बाद भड़की हिंसा, हालात तनावपूर्ण; इंटरनेट बंद
हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध को लेकर बुधवार को हिंसा भड़क गई, जिसमें 14 गाड़ियां जला दी गईं और 50 से अधिक लोग घायल हुए। किसानों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर पुलिस से भिड़ंत की। कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया भी घायल हुए। टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट बंद है।