मैनपुरी में किसान की जमीन बनी सड़क, धमकियों के साए में पीड़ित ने उठाई प्रशासनिक जांच की मांग, जानें फिर क्या हुआ
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में किसान की पुश्तैनी जमीन पर अवैध सड़क निर्माण का आरोप सामने आया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने जिलाधिकारी से जांच और कार्रवाई की मांग की है।