हिंदी
किसान की जमीन कब्जाने का आरोप
Muzaffarnagar : जमीन कब्जे को लेकर बड़ा और गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित न्यूमैक्स सिटी पर एक किसान ने जबरदस्ती जमीन कब्जाने, दबंगई दिखाने और खड़ी फसल को ट्रैक्टर से रौंदकर बर्बाद करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला इतना बढ़ गया है कि अब यह सीधे जिला प्रशासन तक पहुंच चुका है और जांच के आदेश के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
जड़ौदा गांव निवासी किसान लक्ष्मीकांत ने आरोप लगाया है कि उसकी करीब 3 बीघा कृषि भूमि, जो खसरा नंबर 1127 और 1128 में दर्ज है पर न्यूमैक्स सिटी से जुड़े कुछ लोगों की नजर लंबे समय से थी। किसान का कहना है कि धीरे-धीरे इस जमीन पर दबाव बनाना शुरू किया गया और अब उसे पूरी तरह कब्जाने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित किसान लक्ष्मीकांत का आरोप है कि न्यूमैक्स सिटी के डायरेक्टर सुनील गोयल, संजय अग्रवाल, ऋषभ गोयल समेत अन्य लोगों ने उसकी जमीन पर जबरन दखल देना शुरू किया। किसान ने बताया कि उसकी खेत की जमीन पर बिना अनुमति फ्लेक्स बोर्ड लगवा दिए गए और दीवार की तरह पक्की स्याही से लिखाई कर दी गई, जैसे जमीन पर उनका अधिकार हो।
गांव में दीवारों पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखकर पलायन का ऐलान, मुजफ्फरनगर में मचा हड़कंप
मामले को और गंभीर बनाते हुए किसान ने आरोप लगाया कि उसकी खेत में खड़ी फसल को ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। यह घटना अचानक नहीं बल्कि दबाव बनाने और जमीन खाली कराने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है। किसान का कहना है कि इस नुकसान से उसे भारी आर्थिक चोट पहुंची है और उसकी साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई।
लक्ष्मीकांत ने पहले स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। बुधवार को उसने डीएम से मुलाकात कर पूरे मामले की विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 28 May 2026, 7:26 PM IST