दबंगों ने रौंद दी किसान की मेहनत, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप; पढ़ें हैरतअंगेज मामला
फतेहपुर के साखां गांव में दबंगों द्वारा किसान की खड़ी फसल पर अवैध कब्जा कर जेसीबी से नष्ट करने का आरोप लगा है। पीड़ित प्रमोद तिवारी ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। मामले के बाद गांव में तनाव का माहौल है।