Mainpuri: खेत में काम करते-करते अचानक किसान के साथ हुआ ऐसा हादसा, देखते ही ग्रामीण हुए दंग
मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र के बांकीपुर गांव में किसान पेशकार सिंह शाक्य की खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। शव निकालने को लेकर परिजनों ने विरोध किया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।