नशेड़ी भाई के बाद बहनों ने संभाला धंधा, स्मैक की ‘खिलाड़ी’ बनकर पहुंचीं पुलिस के हत्थे; पढ़ें इनकी पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली शहर पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए दो सगी बहनों को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 111.54 ग्राम स्मैक और 88,950 रुपये नकद बरामद हुए हैं। दोनों को एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।