खूबसूरती ऐसी कि लोग देखते रह जाएं, लेकिन कारनामे ऐसे कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने केरल की पूर्व ब्यूटी पेजेंट रनर-अप और बैंक कर्मचारी हर्षा सनी को 11.8 करोड़ रुपये मूल्य के 11.8 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बैंकॉक से लाई गई यह खेप ट्रॉली बैग में छिपी थी। मामले में अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की जांच जारी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 13 June 2026, 4:42 PM IST
google-preferred

Mumbai, Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केरल की पूर्व ब्यूटी पेजेंट रनर-अप और बैंक कर्मचारी हर्षा सनी को गिरफ्तार किया है। उनके ट्रॉली बैग से 11.8 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) और कस्टम अधिकारियों द्वारा बैंकॉक से आई एक फ्लाइट के बाद की गई।

बैंकॉक से मुंबई तक संदिग्ध सफर

सूत्रों के अनुसार, हर्षा सनी बैंकॉक से मुंबई एयर इंडिया की फ्लाइट से लौटी थीं। एयरपोर्ट पर नियमित जांच के दौरान अधिकारियों को उनके व्यवहार पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्हें रोका गया और उनके लगेज की गहन तलाशी शुरू की गई।

तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग से 12 वैक्यूम-सील पैकेट बरामद हुए, जो पूरी तरह से छिपाकर रखे गए थे।

बैग में छिपा था हाई-ग्रेड हाइड्रोपोनिक गांजा

जांच के दौरान जब पैकेटों की जांच की गई तो उनमें हरे रंग का पदार्थ पाया गया। मौके पर एनडीपीएस किट से परीक्षण किया गया, जिसमें यह हाई-ग्रेड हाइड्रोपोनिक गांजा निकला।

अधिकारियों के अनुसार यह ड्रग्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद महंगा और हाई-डिमांड मादक पदार्थ माना जाता है।

11.8 करोड़ की खेप और NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तारी

बरामद ड्रग्स का कुल वजन 11.8 किलोग्राम पाया गया। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 11.8 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसके बाद हर्षा सनी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

बेटी सबकी होती है! आजमगढ़ में गरजे योगी, अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी मामले में जानें क्या दी प्रतिक्रिया?

अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की जांच शुरू

जांच एजेंसियां इस मामले को केवल एक व्यक्तिगत तस्करी मानकर नहीं चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार, बैंकॉक से भारत तक फैले किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की भूमिका की आशंका जताई जा रही है।

अब यह जांच की जा रही है कि यह खेप किसे डिलीवर की जानी थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

सिर्फ एक लोटा जल ही नहीं, शिव पुराण के इन 9 तरीकों से करें महादेव को प्रसन्न, जो दिलाएगी संकटों से मुक्ति

खुद को बताया निर्दोष, जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद हर्षा सनी ने खुद को निर्दोष बताया है। हालांकि, कस्टम विभाग और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

Location :  Mumbai, Maharashtra

Published :  13 June 2026, 3:50 PM IST

Advertisement