Maharajganj News: कोल्हुई में बिना पोल हटाए बनाई नाली, PNC की लापरवाही से उठे सवाल
कोल्हुई क्षेत्र में निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। कार्यदायी संस्था पीएनसी ने बिजली के पोल को हटाए बिना ही नाली निर्माण शुरू कर दिया। यह तकनीकी चूक भविष्य में कई समस्याएं खड़ी कर सकती है। स्थानीय लोगों ने इस अनदेखी पर नाराजगी जताई है।