देवरिया में बीएसए ने की कड़ी विभागीय कार्रवाई, चार खंड शिक्षा अधिकारियों का रोका वेतन
देवरिया में बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने चार खंड शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोक दिया। अधिकारियों पर काम में लापरवाही, समय पर ड्यूटी न पहुंचने और निरीक्षण की जिम्मेदारी न निभाने का आरोप है। यह कार्रवाई विभागीय कार्यों में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई है।