गोरखपुर तहसील दिवस: जनसुनवाई में प्रशासन का एक्शन मोड, अफसरों को दिए कड़े निर्देश
गोरखपुर में तहसील बांसगांव में आयोजित तहसील दिवस पर जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित समाधान के कड़े निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रियता ने ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण जगाई।