UP में बड़ी सुविधा: अब घर बैठे जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स, बनेंगे बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट
उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही ‘ई-नगर सेवा पोर्टल’ शुरू करने जा रही है। इस पोर्टल के जरिए नागरिक घर बैठे प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे, म्यूटेशन करा सकेंगे और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा ट्रेड लाइसेंस, पानी-सीवेज कनेक्शन, फायर एनओसी समेत कई नगर निगम सेवाएं भी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।