नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, युवक समेत माता-पिता पर मुकदमा दर्ज
जनपद के चौक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस संबंध में पीड़िता की मां द्वारा थाना चौक में लिखित तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।