पटना-दिल्ली राजधानी में बम की सूचना से हड़कंप, 16 कोच कराया खाली, जानिए फिर क्या हुआ
चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर राजधानी तेजस एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन के सभी 16 कोच की सघन जांच की। करीब तीन घंटे बाद जांच पूरी होने पर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। पुलिस बम की सूचना देने वाले कॉल की जांच में जुटी है।