बलरामपुर में जयंती पर ऐसे याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
रामशंकर भारती इंटर कॉलेज में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री एवं सदर विधायक पल्टूराम ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचारों के युगपुरुष थे।