हिंदी
औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की 194वीं जयंती आज औरैया शहर में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मार्गों से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में बिधूना से समाजवादी पार्टी सपा की विधायक रेखा वर्मा ने किया।
कई लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए देशभक्ति का जज्बा...
जानकारी के मुताबिक, शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया, जिनमें विनीत राजपूत, जयचंद राजपूत सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। इस दौरान कई लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित करते नजर आए। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें वीरांगना अवंतीबाई लोधी के शौर्य और बलिदान को याद किया गया।
औरैया के निवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण
पुलिस प्रशासन ने शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।वीरांगना अवंतीबाई लोधी, जिन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ रामगढ़ रियासत का नेतृत्व करते हुए अपनी वीरता का परिचय दिया था, उनकी जयंती पर आयोजित इस शोभायात्रा ने न केवल उनके बलिदान को याद किया, बल्कि समाज में एकता और देशभक्ति का संदेश भी दिया। यह आयोजन औरैया के निवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण रहा।
Location : Auraiya
Published : 16 August 2025, 4:52 PM IST
Topics : birth anniversary celebrated Latest News Maharani Avantibai Lodhi tricolour flag Veerangana