बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रामविलास से लेकर पारस तक की कहानी, जानें अलौली सीट का समीकरण
बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीट का समीकरण में आज बात अलौली विधानसभा सीट की। यह सीट न केवल राजनीतिक रूप से अहम रही है, बल्कि इसने बिहार और देश की राजनीति को कई बड़े चेहरे दिए हैं। रामविलास पासवान और पशुपति कुमार पारस जैसे दिग्गजों की कहानी इसी सीट से शुरू होती है। आइए जानते हैं इस सीट का पूरा राजनीतिक इतिहास।