Maharajganj: रामपुर खुर्द में बाबा साहब की प्रतिमा का अपमान, जानिये पूरा अपडेट
महराजगंज के सिसवा ब्लॉक के रामपुर खुर्द गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जूता-चप्पल की माला पहनाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया, जबकि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।