रूद्रप्रयाग: घास काटने गई महिला पर भालू का हमला, गंभीर हालत में श्रीनगर रेफर
रूद्रप्रयाग जनपद के उखीमठ विकासखंड के केदारघाटी क्षेत्र में वन्यजीव-मानव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को तरसाली गांव में घास काटने जंगल गई एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रैफर किया गया।