मुजफ्फरनगर बार काउंसिल चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, शाहनवाज राणा ने वकीलों से मांगा समर्थन
मुजफ्फरनगर में बार काउंसिल चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। जिले में तीसरे चरण का मतदान 27 और 28 जनवरी को होने जा रहा है। इस चरण में करीब 3,300 मतदाता 25 सदस्यों के लिए अपने मत का प्रयोग करेंगे और 333 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।