एक महीने बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी तो थाने पहुंच गए सैकड़ों ग्रामीण, पुलिस ने मांगा 10 दिन का समय; फिर आंदोलन की चेतावनी
पश्चिमी चंपारण के बगहा में करीब एक महीने पुराने गोलीकांड को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सामने आया। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण भैरोगंज थाने पहुंचे और धरना दिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए 10 दिन का समय मांगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।