खालिस्तानी आतंकी करन वीर गिरफ्तार, बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा नेटवर्क, बटाला ग्रेनेड हमले में था शामिल
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य करन वीर को गिरफ्तार किया है। वह पंजाब के बटाला में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल था और अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।