Chandauli News: GT रोड किनारे खड़ी ऑटो चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; जांच में जुटी पुलिस
मुगलसराय में सड़क किनारे खड़ी ऑटो को चोर ने बड़ी आसानी से चुरा लिया। पूरी घटना पास के नर्सिंग होम के सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है।