एम्बुलेंस के इंतजार में तड़पता रहा घायल, निजी वाहन से पहुंचाना पड़ा अस्पताल; आखिर किसकी लापरवाही से हुई देरी?
अलीगढ़ के अकराबाद में विजयगढ़ रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुहावली के पास हुए हादसे में सुनहेरा निवासी जौली की हालत नाजुक हो गई, लेकिन मौके पर एम्बुलेंस न मिलने से वे लंबे समय तक सड़क पर तड़पते रहे।