बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को समाजवादी पार्टी ने किया सम्मानित, मिला डेढ़ लाख का प्रोत्साहन
पूजा पाल ने किसानों की समस्या को समझते हुए एक धूल-रहित थ्रेसर मशीन तकनीक का नवाचार किया है, जिससे धान की मड़ाई के दौरान उड़ने वाली धूल से किसानों को राहत मिलेगी। इस मशीन से न केवल स्वास्थ्य जोखिम कम होंगे, बल्कि खेतों में काम करने वालों की कार्यक्षमता भी बेहतर होगी। इस अभिनव तकनीक को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है और कई राज्यों के वैज्ञानिक व कृषि विशेषज्ञ इससे प्रभावित हुए हैं।