BREAKING: ग्रेटर नोएडा के साजन भाटी हत्याकांड में नया मोड़, जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध मौत, सुलगने लगे सवाल
ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव में एलएलबी छात्र साजन भाटी हत्याकांड के आरोपी वीर सिंह की ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई। जेल बैरक में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।