हिंदी
साल 2025 में ऐसे कई गैजेट्स लॉन्च हुए जिन्होंने सिर्फ मौजूदा फीचर्स को अपग्रेड नहीं किया, बल्कि बिल्कुल नए कॉन्सेप्ट्स भी पेश किए। एक हैंडहेल्ड कंसोल जिसने छोटी स्क्रीन पर पूरा Xbox जैसा इंटरफेस दे दिया। अल्ट्रा-थिन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स जिन्होंने डिजाइन की नई हदें पार कीं।
2025 के पॉपुलर टेक गैजेट्स (Img: Google)
New Delhi: साल 2025 टेक की दुनिया के लिए केवल अपग्रेड का साल नहीं रहा, बल्कि नए आइडिया और नए एक्सपीरियंस का साल बनकर सामने आया। इस साल ऐसे गैजेट्स लॉन्च हुए जिन्होंने पुराने फीचर्स को थोड़ा बेहतर करने के बजाय पूरी सोच ही बदल दी। किसी डिवाइस ने कंसोल गेमिंग को जेब में डाल दिया। किसी ने स्मार्टफोन को इतना पतला बना दिया कि लोग देखकर हैरान रह गए। कहीं पहली बार ओपन-ईयर ईयरबड्स में ANC आया तो कहीं बेडसाइड पर रखा स्मार्ट डिस्प्ले पहले से कहीं ज्यादा काम का बन गया। वहीं, AI ग्लासेस ने हैंड्स-फ्री टेक्नोलॉजी को आम यूजर्स की जिंदगी का हिस्सा बना दिया। ये पांच गैजेट्स ऐसे रहे जिन्होंने 2025 को सच में खास बना दिया।
ROG Xbox Ally इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि इसने कंसोल और PC दोनों की दुनिया को एक जगह ला दिया। Windows 11 पर चलने वाला यह हैंडहेल्ड डिवाइस एक नए Xbox इंटरफेस के साथ आता है, जिसमें कंसोल जैसी सादगी और PC जैसी ओपन फ्रीडम मिलती है। इसका फुल-स्क्रीन Xbox एक्सपीरियंस खासतौर पर हैंडहेल्ड के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे बैकग्राउंड में चलने वाली गैर-जरूरी चीजें कम हो जाती हैं और गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर मिलती है। फिलहाल Windows बेस्ड किसी और हैंडहेल्ड में इतना नेचुरल और स्मूद Xbox फील नहीं मिलता। यही वजह है कि गेमर्स के बीच इसकी अलग पहचान बन गई।
2025 में Apple और Samsung ने स्मार्टफोन डिजाइन की सीमाओं को आगे बढ़ा दिया। iPhone Air सिर्फ 5.6mm पतला और 165 ग्राम हल्का है। Galaxy S25 Edge 5.8mm मोटाई और 163 ग्राम वजन के साथ आया है। iPhone Air में A19 Pro चिप दी गई है। इतने पतले फोन में भी Pro लेवल की परफॉर्मेंस देती है। वहीं Samsung का S25 Edge Snapdragon 8 Elite for Galaxy के साथ AI और विजुअल क्वालिटी में टॉप क्लास अनुभव देता है।
iPhone Air में 6.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Samsung 6.7 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X पैनल देता है। Apple जहां सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन और Apple Intelligence पर भरोसा करता है। वहीं Samsung ज्यादा RAM और हार्डवेयर पावर के दम पर स्मूदनेस देता है। यही फर्क इन दोनों फोन्स को 2025 का सबसे यूनिक बनाता है।
Apple के AirPods 4 ANC ने इस साल एक नया रिकॉर्ड बना दिया। पहली बार ओपन-ईयर ईयरबड्स में Active Noise Cancellation देखने को मिली। H2 चिप, एडवांस माइक्रोफोन और कम्प्यूटेशनल ऑडियो मिलकर बिना कान पूरी तरह बंद किए नॉइज कम करते हैं। यूजर आसपास की आवाजें भी सुन सकता है और म्यूजिक या कॉल का मजा भी ले सकता है। Adaptive Audio, Transparency Mode और Conversation Awareness जैसे फीचर्स इन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद स्मार्ट बना देते हैं।
Tech News: एलन मस्क के AI चैटबॉट Grok पर गंभीर आरोप, प्राइवेसी पर मंडराया बड़ा खतरा
Amazon Echo Spot का ऐसा गैजेट रहा जिसने बेडसाइड टेक को नया मतलब दिया। यह एक स्मार्ट स्पीकर भी है और एक छोटा डिस्प्ले भी। इसका गोल डिस्प्ले समय, मौसम और म्यूजिक जैसी जरूरी जानकारी दिखाता है। Alexa आवाज से अलार्म, रिमाइंडर और स्मार्ट होम कंट्रोल संभाल लेती है। छोटा साइज, साफ आवाज और टच और वॉइस दोनों तरह का कंट्रोल इसे बेडसाइड के लिए परफेक्ट बनाता है।
Ray-Ban Meta Glasses ने 2025 में AI वेयरेबल्स को नई दिशा दी। ये भारत में मिलने वाले सबसे पावरफुल स्मार्ट ग्लासेस हैं, जो पूरी तरह हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस देते हैं। Meta AI सामने मौजूद चीजों को पहचान और सुझाव दे सकता है। बिना बार-बार वेक वर्ड बोले बातचीत कर सकता है। म्यूजिक के लिए Spotify, Apple Music, Amazon Music और Shazam का सपोर्ट मिलता है। हार्डवेयर की बात करें तो इनमें Gen 2 मॉडल में 8 घंटे तक बैटरी चलती है। 20 मिनट में लगभग आधा चार्ज हो जाता है। 60fps पर 3K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग भी संभव है। ये ग्लासेस 2025 के सबसे फ्यूचरिस्टिक गैजेट्स में गिने गए।
No related posts found.