हिंदी
Infinix ने भारत में नई Edge सीरीज का स्मार्टफोन NOTE Edge 5G लॉन्च किया। इसमें 6.78-इंच का 3D कर्व्ड डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी और AI-ड्रिवन गेमिंग फीचर्स मिलते हैं।


Infinix ने भारत में अपनी नई Edge सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix NOTE Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन भारत का पहला ऐसा डिवाइस है जिसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है। (Img- Internet)



AnTuTu बेंचमार्क में इसका स्कोर 7,50,000 से ज्यादा है। फोन गेमिंग के लिए 90FPS तक का सपोर्ट देता है और AI-ड्रिवन गेमिंग फीचर्स जैसे परफॉर्मेंस मोड, मैजिक वॉइस चेंजर, नेटवर्क एन्हांसमेंट और बाईपास चार्जिंग भी मिलते हैं। (Img- Internet)



फोन में 6.78-इंच का 3D कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1.5K है और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है। अल्ट्रा-नैरो सिमेट्रिकल बेज़ेल्स 1.87mm के हैं। डिवाइस में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और IP65 रेटिंग दी गई है। ऑडियो के लिए JBL ट्यून किए गए डुअल स्टीरियो स्पीकर मौजूद हैं। (Img- Internet)



Infinix NOTE Edge 5G को 2.4GHz तक ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और Mali-G610 GPU के साथ पेश किया गया है। फोन में 6GB या 8GB LPDDR5X RAM और 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज विकल्प हैं। यह Android 16 XOS 16 पर चलता है। (Img- Internet)



फोन में 50MP रियर कैमरा (f/1.8) और 13MP फ्रंट कैमरा (f/2.2) दिया गया है। दोनों कैमरे 2K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR सेंसर भी हैं। इस डिवाइस में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। (Img- Internet)



Infinix NOTE Edge 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB + 128GB की कीमत 23,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है। फोन की पहली सेल 25 फरवरी 2026 से Flipkart और Infinix India ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। (Img- Internet)
