हिंदी
इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स
New Delhi: अप्रैल में आपकी जेब को जोर का झटका लग सकता है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से स्मार्टफोन और लैपटॉप के दाम बढ़ रहे हैं और अब बाकी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के दाम भी बढ़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल से फ्रिज, AC और स्मार्ट टीवी की कीमतें बढ़ने का अनुमान है। यानी गर्मी से राहत देने वाले आइटम्स को खरीदते समय ही अब पसीना निकल सकता है। दरअसल, कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और ट्रांसपोर्ट खर्च के महंगा होने के कारण कंपनियों की लागत बढ़ गई है और अब इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है.
अगर कीमतों में बढ़ोतरी की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रिज, AC और स्मार्ट टीवी की कीमतों में लगभग 5-6 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिल सकता है। यह बढ़ोतरी छोटी लग सकती है लेकिन बड़े प्रोडक्ट्स के मामले में यह रकम काफी ज्यादा हो जाती है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई AC 40 हजार रुपये का है। यह उसमें 2 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसी तरह फ्रिज और टीवी पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।
कीमत बढ़ने के पीछे एक बड़ा कारण मेमोरी चिप्स की कमी भी है। वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं। जिसका असर कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर पड़ रहा है। स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइस इन चिप्स पर निर्भर होते हैं। इसलिए इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा फ्रिज और AC के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक, रेजिन और पॉलिमर जैसे कच्चे माल के दाम भी हाल के दिनों में काफी बढ़ गए हैं।
स्मार्ट टीवी के महंगे होने का एक और कारण LCD पैनल की कमी है। कंपनियों को अब इन पैनल्स के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ रही है। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। खासकर 32, 43, 55 और 65 इंच के टीवी सेगमेंट में कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है क्योंकि ये सबसे ज्यादा बिकने वाले साइज हैं।
वहीं, लैपटॉप की कीमतों में तो और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रोसेसर, GPU और मेमोरी कंपोनेंट्स के दाम बढ़ने के कारण इस साल लैपटॉप 30 से 35 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स ने बताया कि RAM की कीमतों में बढ़ोतरी और एंट्री-लेवल इंटेल प्रोसेसर की कमी के चलते लैपटॉप्स की कीमतें पहले ही बढ़ने लगी हैं। यह लैपटॉप पहले 30 हजार से 35 हजार रुपये में मिल जाते थे। अब उनकी कीमत 45 हजार रुपये के आसपास पहुंच रही है।
Location : New Delhi
Published : 18 March 2026, 2:03 PM IST
Topics : AC Price Increase Electronics Price Hike Laptop Price Rise Refrigerator Cost Smart TV Prices
No related posts found.