शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने राघव चड्ढा का किया समर्थन, कहा- AAP को हो सकता है भारी नुकसान
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उनके समर्थन में सामने आए हैं। शंकराचार्य ने राघव को देश का एसेट बताते हुए कहा कि पार्टी को उनके खिलाफ उठाया गया कदम भारी पड़ सकता है। उन्होंने राघव के सदन में उठाए मुद्दों और जनता से मिलने वाले समर्थन की तारीफ की।