यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अफसरों की नई तैनाती, किसी को PAC तो किसी को ATS और EOW की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े फेरबदल के बीच 18 IPS अधिकारियों की नई तैनाती वाली सूची सामने आई है। डॉ. सतीश कुमार से लेकर संजय राय, शशि शेखर सिंह, वंशराज सिंह यादव और अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। PAC, RAF, ATS, CID, EOW, विजिलेंस, तकनीकी सेवाओं और क्षेत्रीय अभिसूचना जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।