हिंदी
केबिन क्रू सदस्य कैनूर मिस्त्री
Mumbai: बोरीवली ईस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में इंडिगो एयरलाइंस की 32 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य कैनूर मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा 18 सितंबर को उस वक्त हुआ, जब वह अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद कंपनी द्वारा मुहैया कराई गई कैब से घर वापस लौट रही थीं।
खिड़की से अचानक आने लगी सीटी और चटकने की आवाज? कहीं ये बड़ी समस्या का संकेत तो नहीं
हादसा उस समय हुआ जब बोरीवली ईस्ट के पास कैब चालक ने तेज रफ्तार वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार सीधे पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की पिछली सीट पर बैठी कैनूर मिस्त्री के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
कैनूर मिस्त्री मुंबई के मीरा रोड इलाके की रहने वाली थीं और उनके परिवार में एक 8 साल का मासूम बेटा भी है। इस घटना के बाद से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस ने अपने कर्मचारियों को पिक और ड्रॉप की सुविधा देने का ठेका 'मयूरेश टूर एंड ट्रैवल्स' को दे रखा था।
पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कैब ड्राइवर विजय खोसे के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। शुरुआत में पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया था, लेकिन कैनूर मिस्त्री की मौत के बाद अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज कर ड्राइवर को नोटिस जारी किया गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद एयरलाइंस और अन्य निजी कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को दी जाने वाली ट्रांसपोर्ट सुविधाओं की सुरक्षा और कैब ड्राइवरों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Location : mumbai
Published : 21 September 2026, 3:41 PM IST