महराजगंज में रामाश्रय विश्वकर्मा का BJP पर हमला, बोले- ‘PDA समाज का हो रहा उत्पीड़न’; 2027 के लिए बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र
महराजगंज में समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत में पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर पीडीए समाज के कथित उत्पीड़न, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और आरक्षण के मुद्दे पर हमला बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और मतदाता सूची पर विशेष नजर रखने की अपील की।