हिंदी
सिद्धार्थनगर: हरिद्वार के शांतिकुंज से चलकर जनपद पहुंची में पहुंची युवा क्रांति रथ-युवा भारत यात्रा का शोहरतगढ़ कस्बे में गायत्री परिवार के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। रथ यात्रा के माध्यम से युवाओ को संदेश दिया गया कि युवा अपनी ऊर्जा समाज व देश के उत्थान में खर्च करें।
लोगों को संबोधित करते हुये टोली नायक मानसह वर्मा ने कहा कि युवा आत्मज्ञान का बोध करते हुए सही दिशा मे चलें व अपने अंदर के युवाशक्ति को समाज व भारत देश को विश्व गुरु बनाने में अपनी ऊर्जा को खर्च करें। इसके लिए युवा बुराई से दूर रह कर अच्छे कार्य में बहुमुल्य समय को लगाएं।
इस दौरान महादेव तिवारी, कृष्ण पालचैधरी, श्रवण कुमार जयसवाल संतोष चैधरी,सुबाष गुप्ता,गायत्री परिवार के अशोक तिवारी दुर्गाप्रसाद संजय अग्रहरि, शिवशक्तिशर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
Published : 6 December 2017, 5:36 PM IST
No related posts found.