हिंदी
बांदा: जिले में हर्ष फायरिंग (Harsh Firing) के दौरान एक युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। गोली लगने के बाद युवक को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
मामा के यहां निमंत्रण पर आया था घायल
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक जौराही गांव (Jaurahi Village) में आज सोमवार को हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक मामा के यहां निमंत्रण पर आया था। फायर होने पर युवक के दाएं कंधे पर गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
छतरपुर जिले का निवासी है घायल
घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल (Banda District Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक छतरपुर जिले के ग्राम खरेया गांव का निवासी है।
Published : 7 October 2024, 5:56 PM IST
Topics : banda Dynamite News Harsh firing UP News UP Police क्राइम छतरपुर जौराही गांव बांदा हर्ष फायरिंग