हिंदी
फतेहपुर: असोथर थाना क्षेत्र के साँवल का डेरा मजरे जरौली निवासी रामखेलावन उर्फ श्रीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र सुखनंदन असोथर बाजार से घर लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया।
पीड़ित के अनुसार सफेद रंग का बिना नंबर प्लेट का मोरम लदा आइसर 380 ट्रैक्टर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनके पुत्र को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में सुखनंदन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूटने के कारण उसमें रॉड डाली गई है।
स्थानीय लोगों ने दी जानकारी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर का चालक पंकज था, जबकि ट्रैक्टर का मालिक नरेश लोधी पुत्र शिवप्रसाद लोधी निवासी चतुर्भुज, मजरे थरियांव, थाना थरियांव का है। रामखेलावन ने असोथर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
असोथर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर और चालक की तलाश जारी है। दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published : 2 January 2025, 7:42 PM IST
Topics : Asothar Fatehpur HindiNews hit injured ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist tractor TrendingNews youth