हिंदी
महराजगंजः हैदराबाद में बलात्कार के बाद जिंदा जलाकर मारी गई डा. प्रियंका रेड्डी के आत्मा की शांति के लिए पीड़िता को इंसाफ दिलाने और दुष्कर्मियों को फांसी देने की मांग को लेकर फरेंदा कस्बे के सैकड़ों युवाओं ने रैली निकाला।
यह भी पढ़ेंः कुएं में मिली युवक की लाश, गांव में मची सनसनी
फरेन्दा कस्बा निवासी समस्त वर्ग के एकत्र हुए युवाओं ने दुष्कर्म से पीड़ित डा. को इंसाफ दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने दोषियों को फांसी देने की मांग की। युवाओं ने कहा कि हैवानियत की घिनौनी हरकत से पूरा देश शर्मसार हो रहा है।
यह भी पढ़ेंः गोरखपुर- बेंगलुरु की फ्लाइट को अचानक किया गया बंद, ये है वजह
अपराध और अन्याय की घटनाओं को देश की सरकारें रोकने में कामयाब नहीं हैं। इस मौके पर जिले के कई युवा हाथ में पोस्टर लेकर और काले कपड़े पहन कर रैली निकालते हुए नजर आए।
Published : 1 December 2019, 4:01 PM IST
Topics : Dr Priyanka reddy hyderabad Maharajganj pharenda uttar pradesh उत्तर प्रदेश प्रियंका रेड्डी फरेन्दा महराजगंज हैदराबाद