हिंदी
गोरखपुर/महराजगंज: बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव जीत देश भर की सुर्खियां बनने वाले नौतनवा के युवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी की रविवार को गोरखपुर में सगाई हुई है। शीघ्र ही वे विवाह के बंधन में बधेंगे। हालांकि अभी विवाह की तारीख तय नही की गयी है।
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक त्रिपाठी परिवार की बहु एक प्रतिष्ठित ब्राम्हण परिवार से आतीं हैं और ये अधिवक्ता हैं। सगाई की रस्म में परिवार के करीबी मित्र व रिश्तेदार मौजूद रहे। पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की तीन संतान एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। इनमें से एक पुत्री तनुश्री का विवाह नोएडा के एक नामी ब्राम्हण परिवार के युवक से आगामी 20 अप्रैल को नई दिल्ली में सम्पन्न होगा।
मणि परिवार की नयी पीढ़ी में एक के बाद एक कुल दो मांगलिक कार्यक्रम होने जा रहे हैं जिसकी खबर से इनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
Published : 11 March 2019, 11:20 AM IST
No related posts found.