Worli BMW Hit and Run Case: मुंबई में पोर्शे जैसा कांड... BMW कार से पति-पत्नी को रौंदा, महिला की मौत

डीएन ब्यूरो

मुंबई के वर्ली इलाके में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

मुंबई में पोर्शे जैसा कांड
मुंबई में पोर्शे जैसा कांड


वर्ली: मुंबई में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। वर्ली इलाके में एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक पर जा रहे मछुआरा दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में मछुआरा तो गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

कार में शिवसेना नेता का बेटा बैठा हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात रविवार की अल सुबह करीब 5:30 की है। मछुआरा दंपति अपनी बाइक पर सवार होकर ससून डॉक पर मछली लेने जा रहे थे। मछली लेने के बाद ये लोग समंदर से मार्केट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह वर्ली के एट्रिया मॉल के सामने पहुंचे, अचानक पीछे से आए कार सवार ने इन्हें टक्कर मार दी। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दंपति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को तो मृत घोषित कर दिया, लेकिन मछुआरे को बचा लिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की हालत नाजुक है।










संबंधित समाचार