हिंदी
बहराइचः सरहदी इलाकों से देश में अफीम पहुंचाने के लिए तस्करों ने नायाब तरीका निकाला। इसके तहत उन्होंने नेपाल की महिलाओं को अपना निशाना बनाया है। तस्करों ने महिलाओं को रूपए देकर उन्हें अफीम पहुंचाने का काम सौंपा जाता था। मामले की जानकारी तब हुई जब एसएसबी की महिला जवानों ने जांच शुरू की।
वाहिनी एसएसबी की रूपईडीहा बीओपी पर तैनात सहायक सेनानायक जगजीत बहादुर जगवार ने बताया कि बीओपी पर आने जाने वाली सभी लोगों की जांच की जा रही थी। तभी महिला जवानों ने संदिग्ध महिला की तलाशी ली जिसके पास लगभग पचास हजार की अफीम बरामद हुई। महिला ने बताया कि उसे इस काम के लिए तीन हजार रूपए दिए जाते और ये अफीम उसे किसी आदमी ने नेपालगंज बस स्टैण्ड के पास रूपईडीहा पहुंचाने के लिए दिए थे। एसएसबी ने महिला और बरामद अफीम को लखनउ को हैण्डओवर कर दिया गया।
Published : 4 May 2017, 4:04 PM IST
Topics : तस्करी नेपाल भारत नेपाल सीमा रूपए सरहदपार
No related posts found.