हिंदी
संतकबीरनगर: जिले में डीएम कार्यालय पर एक महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि पूर्व में दबंगों ने उसके पति की हत्या कर दी थी, लेकिन उसे अब तक इस मामले में इंसाफ नहीं मिला है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक जमीनी विवाद के चलते पूर्व में दबंगों ने पीड़ित महिला सुमन यादव की हत्या कर दी थी। पीड़िता के लाख कोशिश करने के बाद भी उसे अभी तक न्याय नहीं मिला।
आज मंगलवार को पीड़ित महिला परेशान होकर अपनी सास के साथ डीएम कार्यालय पहुंची और आत्मदाह करने का प्रयास किया। डीएम कार्यालय पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने महिला को आत्मदाह करने से रोक लिया।
Published : 23 July 2024, 1:58 PM IST
Topics : Dynamite News santkabir nagar dm santkabir nagar news UP News यूपी समाचार संतकबीरनगर डीएम संतकबीरनगर समाचार