हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन वाली महायुति की दोबारा सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। 288 सीटों पर आये रुझानों में एनडीए को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है।
महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति (Mahayuti) को बंपर बहुमत मिल रहा है। यहां भाजपा अकेले 125 से ज्यादा सीटें जीत रही है। मतलब वह अकेले बहुत से 20 सीटें दूर है। ऐसे में महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का नया सीएम बनना तय माना जा रहा है।
देखना यह होगा कि ऐसे में एकनाथ शिंदे को क्या मिलता है। महायुति की बंपर जीत में बीजेपी (BJP) का हिस्सा अहम दिख रहा है। वहीं एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के वोटरों में अच्छी पैठ बनाई।
क्या एकनाथ शिंदे को केंद्रीय कैबिनेट में मिलेगा बड़ा मंत्रालय?
बहरहाल, देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र सीएम बनने की संभावना ज्यादा बन रही है। सवाल यह उठता है कि सीएम रह चुके एकनाथ शिंदे अब कौन सी भूमिका निभाएंगे? उम्मीद जताई जा रही है कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को मोदी सरकार की केंद्रीय कैबिनेट में कोई बड़ा मंत्रालय सौंपा जाएगा।
Published : 23 November 2024, 12:24 PM IST
Topics : Devendra Faranvis Dynamite News Eknath Shinde Maharashtra Assembly election Mahayuti Manoj Tibrewal Akkash Mumbai MVA New Maharashtra CM Politics