IPL: अगले साल धोनी आईपीएल खेलेंगे या नहीं, खुद महेंद्र सिंह धोनी ने दिया इसका जवाब

अगले साल धोनी आईपीएल खेलेंग या नहीं इस सवाल पर कई लोग अटकलें लगा रहे थें। अब खुद धोनी ने इसका जवाब दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 November 2020, 6:49 PM IST
google-preferred

अबु धाबीः आखिरकार महेंद्र सिंह धोनी ने सभी अटकलों को विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि वह अगले साल भी आईपीएल खेलेंगे या नहीं।आईपीएल -13 में निराशाजनक प्रदर्शन और प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो जाने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह के भविष्य को लेकर लगातार अटकलें चल रही थीं कि यह उनका आखिरी आईपीएल होगा लेकिन धोनी ने स्पष्ट किया है कि वह अगले वर्ष खेलने जा रहे हैं।

अटकलों को विराम
धोनी ने रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीता और टॉस के बाद जब उनसे पूछा गया कि चेन्नई के लिए क्या यह आखिरी मैच है, तो धोनी ने कहा- निश्चित रूप से नहीं। धोनी के इन शब्दों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वह अगले सत्र में चेन्नई के लिए खेलने जा रहे हैं। 

तीन बार खिताब जीता
चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में तीन बार खिताब जीता है और वह पांच बार उपविजेता रही है। इस साल का आईपीएल पहला मौका है जब धोनी की कप्तानी में चेन्नई टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पायी है।