हिंदी
निचलौल (महराजगंज): पिछले दो दिनों से निचलौल तहसील में एक प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम सभा सोहट की बुजुर्ग निवासिनी चंद्रावती ने प्रशासनिक अमले पर गंभीर आरोप लगाकर कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। इसका आरोप है कि पट्टीदारों ने मेरे लड़के व पतोहू को मरने पर विवश कर दिया और अब नाती भी लापता है।
यह रहा पूरा मामला
कोठीभार थाने के ग्राम सभा सोहट की करीब साठ वर्षीय निवासिनी चंद्रावती पत्नी सुखारी ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि दो दिनों से पति और बेटे डब्ल्यू के साथ तहसील के चक्कर काट रही हूं। पटटीदारों ने मेरे लडके व पतोहू को मरने पर विवश कर दिया। अब नाती का भी कहीं अता पता नहीं चल रहा है। पीएम आवास बनवाने नहीं दिया जा रहा है। थाना पर कोर्ट में जाने की सलाह दी जा रही है और कानूनगो, लेखपाल पैसों की डिमांड कर रहे हैं। इसको लेकर मैं तहसीलदार के पास गई थी किंतु वहां भी दुत्कार ही मिली। ग्राम प्रधान भी हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
इस संबंध में तहसीलदार, निचलौल राजेश कुमार श्रीवास्तव से बात करने की कोशिश की गई किंतु बात नहीं हो सकी।
Published : 2 March 2024, 7:03 PM IST
No related posts found.