हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
यह भी पढ़ें: Rain in Rajasthan: राजस्थान में कई जगहों पर भारी बारिश, जानिये ये अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का 81 स्तर फीसदी था।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Bollywood: शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया 'इंडियन पुलिस फोर्स' का बीटीएस वीडियो, जानिये इसकी खास बातें
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। (भाषा)
Published : 9 August 2022, 12:22 PM IST
No related posts found.