हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी आने वाली वेबसीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Bollywood: 'सैम बहादुर' में काम कर खुद को भाग्यशाली मानते हैं विक्की कौशल, जानिये क्या बोला
रोहित शेट्टी अपने फैंस के लिए नई कॉप सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'इंडियन पुलिस फोर्स' है। इस वेबसीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी की मुख्य भूमिका है।
शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर 'इंडियन पुलिस फोर्स' एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा और सिद्धार्थ एक्शन सीन परफॉर्म कर रहे हैं, वहीं निर्देशक रोहित शेट्टी कैमरा लिए उन्हें शूट करते हुए दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bollywood: रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना देवा देवा रिलीज, जानिये इसकी खास बातें
वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, “इंडियन पुलिस फोर्स के सेट पर कोई ऐसा मोमेंट नहीं होता, जब बोरियत फील हो।” यह सीरिज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। (वार्ता)
Published : 9 August 2022, 3:14 PM IST
Topics : bollywood BTS Video Indian Police Force Shilpa Shetty अभिनेत्री इंडियन पुलिस फोर्स बॉलीवुड मुंबई वेबसीरीज शिल्पा शेट्टी
No related posts found.